स्वतंत्रता दिवस पर नगर एवं ग्राम नियोजन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सेरी मंच पर करेंगे ध्वजारोहण

Date:

मंडी, 14 अगस्त

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर 15 अगस्त को मंडी के सेरी मंच पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी मुख्यातिथि होंगे। तकनीकी शिक्षा मंत्री 15 अगस्त को शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के पश्चात गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।

इसके उपरांत वह प्रातः 11 बजे सेरी मंच पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

इस दौरान राष्ट्रगान के उपरांत पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स के साथ-साथ विभिन्न स्कूली बच्चों के मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। मुख्यातिथि के जनता के नाम संदेश के उपरांत स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

डंपिंग यार्ड बनाने के विरोध में महापंचायत, लोगों ने निकाला पैदल विरोध मार्च

शांतिपूर्ण अहिंसक आंदोलन जारी रहेगा : विजय प्रताप फरीदाबाद :...

भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने जनता को परेशानी और बिजली कर्मचारियों को आंदोलन के लिए किया मजबूर: रोहित नागर

None selected तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित...