दयानन्द महाविद्यालय में यूजी प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

Date:

हिसार, अगस्त। स्थानीय दयानन्द महाविद्यालय के महात्मा हंसराज हॉल में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विक्रमजीत सिंह ने अपने संबोधन में छात्रों को मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करने तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि योग्य विद्यार्थियों के लिए वर्तमान समय में रोजगार की कोई कमी नहीं है, सफल होने के लिए निरंतर मेहनत करने की जरूरत है। महाविद्यालय के डीन छात्र कल्याण मंजीत सिंह ने कार्यक्रम में नवांतुक छात्रों को महाविद्यालय के विभिन्न विभागों, सेल प्रकोष्ठ, कमेटियों, समितियों में होने वाली गतिविधियों, एनईपी-2020 (राष्ट्रीय शिक्षा नीति), पुस्तकालय में विभिन्न प्रकार की पुस्तकों, पत्र-पत्रिकाओं एवं समाचार पत्रों, विभिन्न विभागों तथा खेल विभाग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने एनसीसी (नेशनल कैडेट कोर), एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) का अवसर कैसे प्राप्त करने के साथ-साथ महाविद्यालय की कैंटीन, छात्राओं को गल्र्स हॉस्टल, एंटी रैगिंग की भी विस्तार से जानकारी दी गई। महाविद्यालय के डीन ऑफ एडमिशन नरेन्द्र कुमार ने छात्रों को बस सुविधा, लेखा-जोखा, छात्रवृत्ति, अनुशासन समिति की जानकारियां साझा की। मंच संचालन डॉ छवि मंगला द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डीन कला संकाय डॉ अरूणा कद, आईक्यूएसी के समन्वयक/डीन विज्ञान संकाय डॉ विवेक श्रीवास्तव, डॉ रेनू राठी, सुरेश कुमार, डॉ सुनीता लेगा, विजय सिंह, सुरजीत कौर, अनिल शर्मा सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में 27–28 अक्टूबर को होगा ‘आइडियाज 4.0 – द इनोवेशन कार्निवल 2026’ का आयोजन

गुरुग्राम, 22 अक्टूबर 2026(ANURAG SHARMA) केआर मंगलम यूनिवर्सिटी, सोहना...