फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई, सड़क पर गाड़ी खड़ी करके या गलत लेन में वाहन चलाकर रास्ता अवरुद्ध करने वालो के खिलाफ दो दिन में दर्ज किये 42 मुकदमें।

Date:

फरीदाबाद- पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश नरवाल, आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए फरीदाबाद पुलिस ने 6 व 7 सितंबर को सड़क मार्ग को अवरुद्ध करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करके उनके विरुद्धअभियोग पंजीकृत किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस द्वारा समय-समय पर सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान के तहत प्रोग्राम कर यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरुक किया जा रहा है, परंतु कुछ वाहन चालक यातायात नियमों की अवेहलना करते है जिसको मद्देनजर रखते हुए फरीदाबाद पुलिस द्वारा रास्ता अवरुद्ध करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कुछ वाहन चालक सड़क पर अपने वाहन को खड़ा कर इधर-उधर चले जाते हैं जिसकी वजह से सड़क पर वाहनों के आवागमन का रास्ता अवरुद्ध हो जाता है, साथ ही अन्य चालकों का जीवन भी संकट में पड़ता है, वहीं कुछ वाहन चालक अपने वाहन को गलत लेन में चलाते हैं जिसकी वजह से मार्ग अवरुद्ध होने के साथ-साथ सड़क दुर्घटना की संभावना भी बढ़ जाती है। फरीदाबाद पुलिस द्वारा ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पिछले दो दिन में ऐसे 42 वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए हैं जो रास्ते में अवरोध का कारण बनते हैं।

फरीदाबाद पुलिस का आमजन से अनुरोध है कि वह रास्ते में गाड़ी खड़ी ना करें और अपनी लेन में ही वाहन चलाएं ताकि आम जीवन संकट में ना पड़े और दूसरे वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े अन्यथा ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई इसी प्रकार जारी रहेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

डंपिंग यार्ड बनाने के विरोध में महापंचायत, लोगों ने निकाला पैदल विरोध मार्च

शांतिपूर्ण अहिंसक आंदोलन जारी रहेगा : विजय प्रताप फरीदाबाद :...

भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने जनता को परेशानी और बिजली कर्मचारियों को आंदोलन के लिए किया मजबूर: रोहित नागर

None selected तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित...