वाहन चोरी मामले में अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

Date:

फरीदाबाद -पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने वाहन चोरी के मामले में आरोपी को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संदीप दास (27) मूल रूप से बिहार के जमुई जिले के गांव क्यार का तथा वर्तमान में एसजीएम नगर का रहने वाला है। अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से अंखीर चौक एरिया से चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने उपयोग के लिए मोटरसाइकिल को आनंद वन गार्डन के पास से चोरी किया था। आरोपी मजदूरी का काम करता है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

डंपिंग यार्ड बनाने के विरोध में महापंचायत, लोगों ने निकाला पैदल विरोध मार्च

शांतिपूर्ण अहिंसक आंदोलन जारी रहेगा : विजय प्रताप फरीदाबाद :...

भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने जनता को परेशानी और बिजली कर्मचारियों को आंदोलन के लिए किया मजबूर: रोहित नागर

None selected तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित...