डीसी ने शहर में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर युवा पीढ़ी में भरा राष्ट्र भक्ति का जोश

Date:

भिवानी, 11 अगस्त। राष्ट्रप्रेम की भावना को विकसित करने को लेकर देशभर में शुरू हुई तिरंगा यात्रा के तहत भिवानी शहर में विकास एवं पंचायत विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। डीसी महावीर कौशिक ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर युवाओं में राष्ट्र भक्ति का जोश भरने का काम किया। उन्होंने कहा कि अमर शहीदों का जीवन युवाओं के प्रेरणा का स्रोत होता है।

तिरंगा यात्रा रेलवे स्टेशन के सामने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के सामने से शुरू हुई, जो रेलवे ओवरब्रिज, वैश्य कॉलेज व घंटाघर होते हुए नेहरू पार्क पर शहीद मदन लाल धींगड़ा की प्रतिमा के समक्ष संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति का जज्बा देखते ही बन रहा था। तिरंगा यात्रा में शामिल युवाओं व महिलाओं ने भारत माता की जय के जोरदार नारे लगाए।

तिरंगा यात्रा के समापन पर डीसी श्री कौशिक ने शहीद मदन लाल धींगड़ा की प्रतिमा के समक्ष और नेहरू पार्क में शहीद स्मारक तथा शिला फलक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि शहीद युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। युवा पीढ़ी को शहीदों की बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा से विशेषकर युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना और अधिक प्रबल होती है। रविवार को जिलाभर में तिरंगा यात्राएं निकाली गई हैं, जिनमें युवाओं, महिलाओं व समाज के हर वर्ग के लोगों ने भाग लिया है। इस दौरान जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी आशीष मान, विकास एवं पंचायत अधिकारी सोमबीर कादयान, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी वैशाली के अलावा सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

डंपिंग यार्ड बनाने के विरोध में महापंचायत, लोगों ने निकाला पैदल विरोध मार्च

शांतिपूर्ण अहिंसक आंदोलन जारी रहेगा : विजय प्रताप फरीदाबाद :...

भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने जनता को परेशानी और बिजली कर्मचारियों को आंदोलन के लिए किया मजबूर: रोहित नागर

None selected तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित...