मानव रचना में आयोजित स्मार्ट इंडिया हैकथॉन-2023 में दिखी प्रतिभा, छह श्रेणियों में विजेताओं को किया सम्मानित

Date:

-शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के इनोवेशन सेल और एआईसीटीई की ओर से कराई गई थी प्रतियोगिता

-संस्थान में आयोजित फाइनल में 31 टीमों और 200 से ज्यादा प्रतिभागियों ने लिया था भाग

मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन (एसआईएच) 2023 का सफल आयोजन हुआ। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के इनोवेशन सेल (एमआईसी), अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) और i4c की एक ओर से कराई गई इस प्रतियोगिता में देशभर से शिक्षण संस्थानों ने भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने उन्नत तकनीकों और नवाचार के साथ विभिन्न मंत्रालयों से प्राप्त हुई समस्याओं के समाधान पेश किए।

कार्यक्रम के शुभारंभ पर जहां बतौर मुख्य अतिथि एआईसीटीई के चेयरमैन प्रो. (डॉ.) टीजी सीताराम, विशिष्ट अतिथि एआईसीटीई वाइस चेयरमैन डॉ. अभय जेरे सहित एमआरईआई अध्यक्ष डॉ. प्रशांत भल्ला, एमआरईआई उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला,  एमआरआईआईआरएस उप कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजय श्रीवास्तव,  उपकुलपति एमआरयू आईके भट शामिल रहे थे। वहीं  समापन समारोह में एआईसीटीई से श्री योगेश वधावन, श्री सौरभ नागपाल और श्री शांतनु के साथ ही परिमुख इनोवेशन से डॉ. बीएस गिल और मेकरशाला से श्री मोहित बहल सहित संस्थान के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एसईटी) की एसोसिएट डीन डॉ. गीता निझावन, मानव रचना इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर (एमआरआईआईसी) के निदेशक डॉ. उमेश दत्ता और उप निदेशक डॉ. अभिरुचि पासी उपस्थित रहे।

31 टीमों में 200 से ज्यादा प्रतिभागी हुए शामिल

सरकार की ओर से देशभर के 47 नोडल केंद्रों पर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर श्रेणियों में प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया हुआ था, जिसके लिए हरियाणा राज्य में मानव रचना को हार्डवेयर श्रेणी के तहत बतौर नोडल केंद्र चुना गया है। संस्थान में आयोजित हुए कार्यक्रम में देशभर के शैक्षणिक संस्थानों से कुल 31 टीमों ने भाग लिया, जिसमें 200 से ज्यादा प्रतिभागी और मेंटर शामिल रहे। विजेता टीमों को 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया है।

छह श्रेणियों में छह टीमों ने मारी बाजी

प्रतियोगिता के तहत प्रतिभागियों ने कुल छह समस्याओं के लिए समाधान सुझाए। छह श्रेणियों में बेहतरीन विचार पेश करने वाली टीमें विजेता रहीं। विजेताओं में नरूला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पश्चिम बंगाल की टीम लूना बाइट्स,  गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज उदयपुर की टीम ब्राइट स्पार्क्स, नेताजी सुभाष इंजीनियरिंग कॉलेज पश्चिम बंगाल की टीम इलेक्ट्रोनॉट्स, श्री कृष्णा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी तमिलनाडु से टीम हॉक्स, कुमारगुरु कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, तमिलनाडु से नल बाइट, वीरमाता जीजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट माटुंगा मुंबई की टीम विजेता रही।  सभी विजेता टीमों को कार्यक्रम के समापन पर पुरस्कृत किया गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में 27–28 अक्टूबर को होगा ‘आइडियाज 4.0 – द इनोवेशन कार्निवल 2026’ का आयोजन

गुरुग्राम, 22 अक्टूबर 2026(ANURAG SHARMA) केआर मंगलम यूनिवर्सिटी, सोहना...