वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के लिए सीनियर सिटीजन सेल के ऑफिस में किया मीटिंग आयोजन

Date:

फरीदाबाद:- डीसीपी सेन्ट्रल पूजा वशिष्ठ के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के तहत एसीपी सेन्ट्रल राजीव कुमार ने सीनियर सिटीजन सेल के ऑफिस में पुलिस पब्लिक कम्युनिटी के सदस्यों के साथ एक बैठक आयोजित करके वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल, उनके भरण-पोषण तथा मूलभूत सुविधाओं के लिए बनाए गए कानून के बारे में उन्हें जानकारी दी। इसके साथ ही साइबर फ्रॉड, डायल 112 व नशे के दुष्परिणा के संबंध में जागरुक किया है। इस मीटिंग में सीनियर सिटीजन सेल प्रभारी इंस्पेक्टर माया के साथ वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।

एसीपी राजीव ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के वेलफेयर तथा मेंटेनेंस के लिए किस प्रकार वह एप्लीकेशन फाइल कर सकते हैं वरिष्ठ नागरिकों की दवा पानी, मल्टी सर्विस डे केयर सेंटर के प्रावधानों तथा मुफ्त कानूनी सलाह के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही लोगो को नशा रोकने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।

उन्होने बताया कि एरिया में रह रहे वरिष्ठ नागरिक किसी भी प्रकार की सहायता के लिए उन्हें किसी भी समय संपर्क कर सकते हैं। वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी के विषय में यदि उन्हें कोई मेडिकल इमरजेंसी हो जाती है तो वह बाहर जाकर अपनी तकलीफ किसी को बताने में असमर्थ होते हैं। इस दशा में वह वरिष्ठ नागरिक सेल या थाने के नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस उनकी सहायता के लिए तुरंत उपस्थित होगी और उन्हें आवश्यक सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही साइबर फ्रॉड के संबंध में बताया कि अगर कोई साइबर फ्रॉड होतो है तो तुरंत 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कराए। डायल 112 पर आप किसी भी प्रकार के क्राइम की सुचना दे सकते है। नशे के दुष्परिणाम के संबंध में जागरुक करते हुए बताया कि अगर आपके आस पास कोई नशा बेचता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दे आपकी जनकारी गुप्त रखी जाएगी। तथा नशा बेचने वाले के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसीपी के द्वारा वृद्धजनों की समस्याओं एवं सुझावों को सुना। फरीदाबाद पुलिस द्वारा जारी वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन नंबर 7290010000 के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही वहां पर उपस्थित सभी को वरिष्ठ नागरिक रजिस्ट्रेशन के बारे विस्तारपूर्वक बताया। एसीपी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक निसंकोच मिलकर अपनी समस्या बता सकते हैं। फरीदाबाद पुलिस सदैव उनकी सहायता के लिए तत्पर है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने जनता को परेशानी और बिजली कर्मचारियों को आंदोलन के लिए किया मजबूर: रोहित नागर

None selected तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित...

केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में 27–28 अक्टूबर को होगा ‘आइडियाज 4.0 – द इनोवेशन कार्निवल 2026’ का आयोजन

गुरुग्राम, 22 अक्टूबर 2026(ANURAG SHARMA) केआर मंगलम यूनिवर्सिटी, सोहना...