संस्कारवान व्यक्ति ही देश व समाज निर्माण में दे सकता है अपना योगदान : डा. राजेश भाटिया

Date:

डा. अनिल मलिक स्कूल मार्केट नं 1 में सम्पन्न हुई अंतर विद्यालय भाषण प्रतियोगिता

फरीदाबाद। (ANURAG SHARMA) डॉ अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मार्केट नंबर 1 व प्रगतिशील वरिष्ठ नागरिक मंच के संयुक्त तत्वाधान में स्कूल प्रांगण में अंतर विद्यालय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और सभी छात्र छात्राओं ने प्रदूषण की समस्या एवं समाधान, शिक्षा में संस्कारों का समावेश व शिक्षा में अनुशासन जैसे मुद्दों पर अपने विचार सांझा किए। इस मौके पर प्रधान डा. राजेश भाटिया ने प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं द्वारा रखे विचारों पर उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि मौजूदा समय में प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है, जो कि सभी के लिए हानिकारक है, इसलिए हम सभी का दायित्व बनता है कि हम अपने घरों व आसपास के एरियों में प्रदूषण की रोकथाम के लिए लोगों को जागरुक करे ताकि हमें शुद्ध और स्वच्छ हवा मिल सके। वहीं डॉ भाटिया ने शिक्षा में अनुशासन को लेकर कहा कि अनुशाासन में रहकर ही शिक्षा हासिल की जा सकती है और जो बच्चे ऐसा करते है, वह जिंदगी में हमेशा सफलता हासिल करते है, इसलिए अपने गुरुजनों, परिवारजनों और बड़े बुजुर्गाे का सम्मान करे और अपने संस्कारों को कभी न भूले क्योंकि संस्कारवान व्यक्ति ही देश व समाज निर्माण में अपना योगदान दे सकता है। कार्यक्रम में प्रगतिशील वरिष्ठ नागरिक मंच के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया और छात्र-छात्राओं द्वारा रखे गए विचारों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और उनकी हौंसला अफजाई की। प्रतियोगिता में विजेता (प्रथम स्थान भवमूल चंदानी-केएल मेहता स्कूल 5 नंबर ई ब्लॉक, द्वितीय स्थान कौशिकी शर्मा-केएल मेहता स्कूल 5 नंबर ई ब्लॉक व तृतीय स्थान मनप्रीत कौर-केएल मेहता ने एच 1, नेहरू ग्राउंड ने प्राप्त किए)छात्र-छात्राओं को प्रधान डॉ राजेश भाटिया व प्रगतिशील वरिष्ठ नागरिक मंच के प्रधान रामफूल सिंह भाटी व अन्य पदाधिकारियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर डॉ अनिल मलिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के उप-प्रधान- मोक्षित भाटिया, सचिव-जनक भाटिया, महासचिव-मनोज कुमार रतडा़, कोषाध्यक्ष-सचिन भाटिया, कार्यकारिणी सदस्य-वी के मलिक व रंजय भाटिया, स्कूल समन्वयक-सोनिया अरोड़ा, रिंकल भाटिया प्रेम बब्बर भारत कपूर गगन अरोड़ा तथा प्रगतिशील वरिष्ठ नागरिक मंच के प्रधान-राम फूल सिंह भाटी, उप-प्रधान-हंसराज कपासिया व ओपी यादव, कोषाध्यक्ष-एस एस व्यास, सचिव-रमेश मेहता, लीगल एडवाइजर-ए एस नागपाल, ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री-ओ पी ढींगरा, कार्यकारिणी सदस्य-कृष्ण गोपाल खत्री व सुभाष कथुरिया उपस्थित रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने जनता को परेशानी और बिजली कर्मचारियों को आंदोलन के लिए किया मजबूर: रोहित नागर

None selected तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित...

केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में 27–28 अक्टूबर को होगा ‘आइडियाज 4.0 – द इनोवेशन कार्निवल 2026’ का आयोजन

गुरुग्राम, 22 अक्टूबर 2026(ANURAG SHARMA) केआर मंगलम यूनिवर्सिटी, सोहना...