कैंप में 110 बुजुर्ग रोगियों की जांच कर दी नि:शुल्क दवा : डा. संजीव कुमार

Date:

आयुष विभाग पलवल द्वारा महानिदेशक आयुष हरियाणा डा. अंशज सिंह के निर्देशानुसार आयुष विभाग पलवल द्वारा राष्ट्रीय आयुष मिशन के तत्वावधान में आयुष्मान आरोग्य मन्दिर जनौली में मंगलवार को वृद्धजनों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप लगाया गया।

जिला आयुष अधिकारी डा. संजीव कुमार तोमर ने बताया कि मंगलवार को ग्राम जनौली में लगाए गए कैंप में आयुष की चार पैथियों आयुर्वेदिक, यूनानी, होम्योपैथिक एवं योग के माध्यम से लोगों का ईलाज किया गया। इस कैंप से ग्रामीण वृद्धजनों को बहुत लाभ मिल रहा है। इसमें शुगर, हिमोग्लोबिन, बी.पी. तथा सामान्य स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। कैंप में आयुष योग सहायकों द्वारा मधुमेह, उच्च रक्तचाप, जोडों के दर्द इत्यादि रोगों के निवारण के लिए विभिन्न क्रियाएं सिखाई गईं। जिला कार्यक्रम प्रबंधक डा. प्रियंका रानी ने बताया कि आज के इस शिविर में 110 रोगियों की जांच कर उनका नि:शुल्क ईलाज किया गया। इस अवसर पर एएमओ डा. मौहम्मद इरफान, यू.एम.ओ. डा. शुमाइला अन्जुम, एच.एम.ओ. डा. मौहम्मद गुलफाम, औषधाकारक रविशंकर, आयुष योग सहायक योगेंद्र, पूजा, बृजलाल, किशन प्यारी ने पूर्ण सहयोग किया। ग्राम जनौली के ग्रामवासियों ने इस शिविर के आयोजन के लिए चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने जनता को परेशानी और बिजली कर्मचारियों को आंदोलन के लिए किया मजबूर: रोहित नागर

None selected तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित...

केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में 27–28 अक्टूबर को होगा ‘आइडियाज 4.0 – द इनोवेशन कार्निवल 2026’ का आयोजन

गुरुग्राम, 22 अक्टूबर 2026(ANURAG SHARMA) केआर मंगलम यूनिवर्सिटी, सोहना...