समाधान शिविर में आईं 20 शिकायतें

Date:

कार्य दिवस पर हर रोज लग रहे समाधान शिविर

नारनौल, 7 अगस्त। मुख्यमंत्री के निर्देश अनुसार जिला महेंद्रगढ़ में सभी कार्य दिवस पर समाधान शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा। आज भी जिला स्तर पर अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा (आईएएस) की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। वहीं उपमंडल स्तर पर भी लोगों की शिकायते सुनीं गई। जिला में आज कुल 20 नागरिकों ने शिकायतें रखीं।

इन समाधान शिविरों के माध्यम से लोग आसानी से यहां आकर अपनी समस्या का समाधान करवा रहे हैं। लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर ही मौजूद रहते हैं।

एडीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा के निर्देश अनुसार जिला व उपमंडल स्तर पर लग रहे समाधान शिविर लोगों के लिए बेहद कारगर साबित हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि लोग यहां पर सुगमता से अपनी शिकायत का समाधान रखकर समाधान करवा रहे हैं। जिला प्रशासन का भी पूरा प्रयास रहता है कि यहां पर जो भी आवेदन आ रहे हैं उसका शीघ्रता से समाधान किया जाए। इसके लिए संबंधित विभाग कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में अधिकतर लोगों की फैमिली आईडी से संबंधित शिकायत आ रही है और इन शिकायतों का निराकरण मौके पर किया जा रहा है। यदि किसी कारणवश संबंधित प्रार्थी की समस्या का हल करने में समय लग रहा है तो उसे भी उस बारे में भी अवगत कराया जा रहा है।

इस मौके पर डीएमसी महावीर प्रसाद, एसडीएम डा जितेंद्र सिंह, डीएसपी सुरेश कुमार तथा नगराधीश मंजीत सिंह के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने जनता को परेशानी और बिजली कर्मचारियों को आंदोलन के लिए किया मजबूर: रोहित नागर

None selected तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित...

केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में 27–28 अक्टूबर को होगा ‘आइडियाज 4.0 – द इनोवेशन कार्निवल 2026’ का आयोजन

गुरुग्राम, 22 अक्टूबर 2026(ANURAG SHARMA) केआर मंगलम यूनिवर्सिटी, सोहना...