एक सप्ताह में 13 मामलों में 37 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 11,78,000/-₹ बरामद

Date:

286 शिकायतों का समाधान, 3,20,555/-रू रुपए खातों में फ्रिज

साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर सूचित करें

फरीदाबाद- पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा ठगों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। 20 दिसंबर से 26 दिसंबर के बीच कार्रवाही करते हुए एक सप्ताह में 37 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है तथा 11,78,000/-रू रुपए बरामद किये हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम ने 13 मुकदमों में कार्रवाही करते हुए 37 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना एनआईटी के 03, सेंट्रल के 04 व बल्लमगढ़ के 06 मामले शामिल है। इस दौरान साइबर थाना की टीमों ने 11,78,000/- रू बरामद किये हैं।

इसी प्रकार 286 शिकायतों का निस्तारण कर ₹ 3,20,555 खातों में फ्रिज कराये हैं। यह कार्रवाई साइबर थानों की टीम ने 20 दिसंबर से 26 दिसंबर तक एक सप्ताह के दौरान की है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में लोकेश वैष्णव, दीपक ठाकर, यश ठाकर, सुजान सिंह, वीरेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, मोहम्मद दाऊद,पठान नज़रूदीन नूरुद्दीन, पठान सोहील, सैफ अली खान, मोहम्मद राशिद कुरैशी, जितेन्द्र, पराग जोशी, शिवम बोचीवाल, राम सिंह, रोहित लाल, विजय कुमार, आकाश शिवाजी, रघुबीर सिंह, हर्ष वर्धन, गगनदीप, आनंद प्रकाश, नितिन सिंह, आशीष,बंशीराम, राजू राम, करना राम, रामहेत सिंह,सुनील कुमार, नवदीप सिंह, साजिद फारूक,अजय,सुमित शर्मा, विकाश सिंह,आशिक,आलम व धर्मेंद्र सोनी का नाम शामिल है।

फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि जागरूक बने, लालच में ना आयें। साइबर ठगी के मामले में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें तथा ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत भेजें।

जागरूक बने, सुरक्षित रहें

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...