करसोग की ग्राम पंचायत बेलरधार व मेहरन में बताई प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं

Date:

करसोग उपमंडल की ग्राम पंचायत बेलरधार व मेहरन में प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण तथा अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से अनुमोदित सरस्वती कला संगम बगशाड़ के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक, गीत संगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी व उनका लाभ लेने की प्रक्रिया से अवगत करवाया।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विशेषकर अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के वर्गों के लाभ के लिए चलाई जा रही योजनाओं बारे जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्गों के 1666 पात्र व्यक्तियों को नया मकान बनाने हेतु 1 लाख 50 हजार रुपए प्रतिव्यक्ति की दर से 25 करोड़ रुपये तथा अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछडा वर्ग व अल्प संख्यक वर्ग, एकल नारी, विधवा, दिव्यांगजन, से सम्बन्धित अभ्यार्थियों को कम्पयूटर प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु 5 करोड़ रुपए की बजट राशि खर्च की जा रही है। साथ ही अन्य जन कल्याणकारी योजनाएं जैसे मक्की और दूध की खरीद पर एमएसपी निर्धारित करना, व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भर होता हिमाचल, मनरेगा दिहाड़ी में वृद्धि, ओ पी एस, विधवा पुनर्विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर सरस्वती कला संगम बगशाड़ के कलाकार, पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने जनता को परेशानी और बिजली कर्मचारियों को आंदोलन के लिए किया मजबूर: रोहित नागर

None selected तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित...

केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में 27–28 अक्टूबर को होगा ‘आइडियाज 4.0 – द इनोवेशन कार्निवल 2026’ का आयोजन

गुरुग्राम, 22 अक्टूबर 2026(ANURAG SHARMA) केआर मंगलम यूनिवर्सिटी, सोहना...