लिंग्याज विद्यापीठ में जिलें के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के कक्षा 10 से 12 के छात्रों के लिए एक अनुभव यात्रा 124 पीएम श्री का हुआ आयोजन

Date:

फरीदाबाद, 28 फरवरी – लिंग्याज विद्यापीठ (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) में जिले के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल खंडावाली, फतेहपुर टग्गा और गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनआईटी 2 के कक्षा 10 से 12 के छात्रों के लिए एक अनुभव यात्रा का आयोजन हुआ।

इस यात्रा का उद्देश्य छात्रों को उनके शैक्षिक और व्यक्तिगत विकास के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान छात्रों ने यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों में दिए गए उनके करियर के विकल्पों के बारे में जानकारी प्राप्त की। वे विभिन्न शिक्षकों और विशेषज्ञों से मिलकर उनके सवालों के उत्तर भी प्राप्त किए।

छात्रों ने यहां यूनिवर्सिटी के संकायों, कैंपस, और शैक्षिक सुविधाओं का भी भ्रमण किया। इस अनुभव यात्रा ने उन्हें अपने भविष्य के लिए उत्साहित किया और उनके शैक्षिक प्रयासों को समर्थन प्रदान किया।

छात्रों ने यूनिवर्सिटी में डांस, संगीत और कविता गायन प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया। जिसके लिए उन्हें पुरस्कार भी दिए गए।

इस महत्वपूर्ण अनुभव के लिए स्कूल प्रशासन ने विश्वविद्यालय प्रशासन का हार्दिक आभार व्यक्त किया और इस यात्रा में उनकी मार्गदर्शन और समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने जनता को परेशानी और बिजली कर्मचारियों को आंदोलन के लिए किया मजबूर: रोहित नागर

None selected तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित...

केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में 27–28 अक्टूबर को होगा ‘आइडियाज 4.0 – द इनोवेशन कार्निवल 2026’ का आयोजन

गुरुग्राम, 22 अक्टूबर 2026(ANURAG SHARMA) केआर मंगलम यूनिवर्सिटी, सोहना...