बिलासपुर, 1 अगस्त -बिलासपुर के एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने सढ़ौरा व बिलासपुर क्षेत्र में लगे शिव कांवड़ शिविरों का औचक निरीक्षण करते हुए

Date:

वहां पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने साफ़ सफाई व्यवस्था अन्य जरूरी सुविधाओं बारे शिविर संचालकों से वार्ता की । उन्होंने कांवड़ियों से भेंट की व कांवड़ शिविरों एवं कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया । इसके साथ ही शिविर के अन्दर पानी, बिजली की उचित व्यवस्था के लिए संबन्धित को निर्देशित करने के साथ ही साथ कांवड़ शिविरों में विश्राम कर रहे, वहां आ रहे शिव भक्तों से वार्ता कर उनका कुशलक्षेम पूछा।

इस मौके पर उन्होंने बताया कि कावडिय़ों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं। कावड़ शिविर सडक़ से उचित दूरी पर ही लगाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्गों पर कांवड़ यात्रियों के लिए ठहरने, खाने-पीने, अन्य मूलभूत सुविधाएं व सुरक्षा व्यवस्था मानकों के अनुरूप बेहतर बनी रहे, ताकि कांवड़ यात्रियों को यात्रा के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने जनता को परेशानी और बिजली कर्मचारियों को आंदोलन के लिए किया मजबूर: रोहित नागर

None selected तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित...

केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में 27–28 अक्टूबर को होगा ‘आइडियाज 4.0 – द इनोवेशन कार्निवल 2026’ का आयोजन

गुरुग्राम, 22 अक्टूबर 2026(ANURAG SHARMA) केआर मंगलम यूनिवर्सिटी, सोहना...