डलहौजी- खज्जियार संपर्क सड़क का सीआरआईएफ के तहत होगा उन्नयन कार्य -विक्रमादित्य सिंह

Date:

ड़लहौजी में बीओटी के आधार पर होगा वाहन पार्किंग स्थलों का संचालन

पिछड़े एवं दूरदराज क्षेत्रों के विकास को सरकार की विशेष प्राथमिकता

लोक निर्माण तथा शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चंबा ज़िला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ड़लहौजी- खज्जियार संपर्क सड़क का उन्नयन कार्य सीआरआईएफ के तहत किया जाएगा

तथा ड़लहौजी कस्बे में बेहतर वाहन पार्किंग सुविधा बीओटी के तहत उपलब्ध करवाई जाएगी।

विक्रमादित्य सिंह ने यह जानकारी आज चंबा जिला के अपने प्रवास के प्रथम दिन ड़लहौजी तथा खज्जियार में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के

दौरान दी ।

विक्रमादित्य सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को ड़लहौजी- खज्जियार संपर्क सड़क के उन्नयन कार्यों के लिए सीआरआईएफ के तहत विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने को निर्देशित किया ।

विक्रमादित्य सिंह ने ये भी कहा कि विकास कार्यों के लिहाज से पिछड़े एवं दूरदराज क्षेत्रों में विशेष प्राथमिकता रखी जा रही है । निर्माणाधीन विभिन्न विभागीय योजनाओं की लगातार निगरानी एवं समीक्षा कर निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित बनाया जा रहा है ताकि इन योजनाओं से लोगों को लाभ मिल सके ।

लोक निर्माण तथा शहरी विकास मंत्री ने कहा कि चंबा आकांक्षी जिला की श्रेणी में शामिल है तथा दो जनजातीय उप मंडल इसके तहत आते हैं। विभिन्न विभागीय योजनाओं की वर्चुअल माध्यम से लगातार समीक्षा की जा रही

है साथ में यह भी सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि परियोजनाएं उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर पूरी हों।

उन्होंने इस दौरान खज्जियार में लोक निर्माण तथा शहरी विकास विभाग के जिला अधिकारियों के साथ बैठक की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किये । इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी तथा उन्हें विभागीय अधिकारियों को हल करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर विधायक नीरज नैय्यर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, कार्यकारी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कमल ठाकुर, अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस कमेटी सुनाभ सिंह पठानिया, एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण दिवाकर सिंह पठानिया, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद राखी कौशल सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने जनता को परेशानी और बिजली कर्मचारियों को आंदोलन के लिए किया मजबूर: रोहित नागर

None selected तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित...

केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में 27–28 अक्टूबर को होगा ‘आइडियाज 4.0 – द इनोवेशन कार्निवल 2026’ का आयोजन

गुरुग्राम, 22 अक्टूबर 2026(ANURAG SHARMA) केआर मंगलम यूनिवर्सिटी, सोहना...