ईज़मायट्रिप ने गुरूग्राम में खोला अपना नया ऑफिस

Date:

नई दिल्ली, 25 जुलाई 2024: भारत के प्रमुख ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म EaseMyTrip.com ने आज हरियाणा के गुरुग्राम में अपना नया ऑफिस खोला है। यह ब्रांड के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

गुरुग्राम के सेक्टर 32 में स्थित यह नया ऑफिस, ग्राहकों को बेहतरीन सेवाएं देने की EaseMyTrip की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नया कार्यालय कंपनी के विभिन्न कामों को सपोर्ट करेगा।

ईज़ीमायट्रिप के सीईओ और को-फाउंडर श्री निशांत पिट्टी ने उद्घाटन पर कहा, “हमें भारत के मिलेनियम शहर गुरुग्राम में अपना नया ऑफिस खोलते हुए बहुत खुशी हो रही है। यह हमारे विस्तार का एक शानदार अवसर है। हम सभी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आमंत्रित करते हैं कि वे हमारी कंपनी में शामिल हों और हमारी बेहतरीन सेवाओं और उत्कृष्ट टीम के साथ यात्रा और पर्यटन उद्योग को बदलने के हमारे लक्ष्य में हमारा साथ दें।

ईज़मायट्रिप के कार्यालय नई दिल्‍ली, मुंबई, बेंगलुरू और नोएडा में भी स्थित हैं और इसने देश भर में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रखी है। इतना ही नहीं फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, यूएसए, लंदन, न्‍यूजीलैंड और यूएई में अपनी सब्सिडियरी कंपनियों के रूप में इसने विदेशों में भी मजबूत स्थिति बनाई है। गुरुग्राम स्थित नया ऑफिस कंपनी की उपस्थिति बढ़ाने और इसकी यात्रा बुकिंग सेवाओं से बाजार में मौजूद अंतर को कम करने में मदद करेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने जनता को परेशानी और बिजली कर्मचारियों को आंदोलन के लिए किया मजबूर: रोहित नागर

None selected तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित...

केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में 27–28 अक्टूबर को होगा ‘आइडियाज 4.0 – द इनोवेशन कार्निवल 2026’ का आयोजन

गुरुग्राम, 22 अक्टूबर 2026(ANURAG SHARMA) केआर मंगलम यूनिवर्सिटी, सोहना...