फरीदाबाद पुलिस के कर्मचारियों ने हरियाणा पुलिस गेम्स में जीते गोल्ड, सिल्वर, कांस्य पदक, 7 पुलिसकर्मियो ने लिया था गेम्स में हिस्सा

Date:

उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं के साथ पुलिस कमिश्नर श्री राकेश कुमार आर्य ने पुलिसकर्मियो को मेडल जीतने पर बधाई देते हुए सभी खिलाडियों को किया प्रोत्साहित

फरीदाबाद- हरियाणा पुलिस के द्वारा 12 से 14 जुलाई तक 45वें हरियाणा पुलिस गेम्स का मधुबन, करनाल में आयोजन किया गया। जिसमें फरीदाबाद पुलिस की तरफ से मुख्य सिपाही बलजीत,सिपाही परमजीत, रिक्रूट सिपाही सौरभ, मोहित, अरविन्द तथा महिला रिक्रूट सिपाही ज्योति व काजल ने हिस्सा लिया था। जिसमें 125 किलोग्राम वेट में हेड कांस्टेबल बलजीत ने GREEKO ROMAN कुस्ती में Gold व FREE STYLE कुस्ती में Bronze , कांस्टेबल परमजीत ने बॉक्सिंग में 60 किलोग्राम वेट में गोल्ड एवं रिक्रूट सिपाही सौरभ ने कुस्ती में 67 किलोग्राम वेट में सिल्वर मेडल जीता है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मधुबन करनाल में जुलाई माह में 45वें हरियाणा पुलिस गेम्स आयोजित हुए। जिसमें फरीदाबाद की तरफ से मुख्य सिपाही बलजीत, सिपाही परमजीत व पुलिस लाईन से रिक्रूट सिपाही सौरभ, मोहित, अरवीन्द, महिला रिक्रूट सिपाही ज्योति और काजल ने हिस्सा लिया है।

पुलिस आयुक्त श्री राकेश कुमार आर्य ने सभी पुलिस खिलाडियो को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपना बेहतर प्रदर्शन जारी रखें और भविष्य में अगले स्तर पर भी मेडल जीतकर फरीदाबाद पुलिस का नाम रोशन करें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

डंपिंग यार्ड बनाने के विरोध में महापंचायत, लोगों ने निकाला पैदल विरोध मार्च

शांतिपूर्ण अहिंसक आंदोलन जारी रहेगा : विजय प्रताप फरीदाबाद :...

भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने जनता को परेशानी और बिजली कर्मचारियों को आंदोलन के लिए किया मजबूर: रोहित नागर

None selected तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित...