खुलेआम शराब का सेवन करके हुडदंग कर आमजन की शांति को भंग करने वालो के खिलाफ विशेष अभियान के तहत फरीदाबाद पुलिस की बडी कार्रवाई, पिछले 2 दिन में 68 व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किये 34 मामलें

Date:

फरीदाबाद- पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने खुलेआम शराब का सेवन करके शांति व्यवस्था को भंग करने वालो को लेकर विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए थे। जिस पर फरीदाबाद पुलिस द्वारा विशेष कार्रवाई करते हुए 34 अभियोग दर्ज कर खुलेआम शराब का सेवन करके हुडदंग करने वालो के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस आयुक्त द्वारा शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए खुलेआम शराब पीकर हुडदंग करने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए गए। जिसके अंतर्गत फरीदाबाद पुलिस द्वारा 12 व 13 जुलाई को विशेष कार्रवाई करते हुए शराब पीकर सर्वजनिक स्थान पर हुडदंग करके शांति भंग करने वाले 68 व्यक्तियो के विरुद्ध 34 अभियोग पंजीकृत किए गए है। विशेष अभियान के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए थाना सुरजकुण्ड ने 2 दिन में सबसे अधिक 5 मामले दर्ज किए है।

अकसर देखने में आया है कि लोग शराब पीकर हुडदंग करके एक दुसरे के साथ लडाई- झगडा कर आमजन की शांति भंग करते है। कुछ लोग शराब पीकर वाहन चलाते है जिसके कारण दुर्घटना की अधिक संभावना होती है, इसके अतिरिक्त यह भी देखने में आया है कि शराब के नशे में हत्या जैसे जघन्य अपराध को भी अंजाम दिया गया है। इन सभी को मध्यनजर रखते हुए एक विशेष अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। फरीदाबाद पुलिस की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

डंपिंग यार्ड बनाने के विरोध में महापंचायत, लोगों ने निकाला पैदल विरोध मार्च

शांतिपूर्ण अहिंसक आंदोलन जारी रहेगा : विजय प्रताप फरीदाबाद :...

भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने जनता को परेशानी और बिजली कर्मचारियों को आंदोलन के लिए किया मजबूर: रोहित नागर

None selected तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित...