गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स का देशव्‍यापी रोडशो जारी, दिल्‍ली एनसीआर में किया अपने उत्‍पादों का प्रदर्शन

Date:

दिल्‍ली एनसीआर में रोडशो 28 जनवरी, 2024 से शुरू हुआ है और पूर्वी दिल्‍ली, फरीदाबाद तथा गुरुग्राम में डीलरशिप्‍स पर चल रहा है

31 जनवरी 2024: गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स, इलेक्ट्रिक 2-व्‍हीलर्स और 3-व्‍हीलर्स की इबलु रेंज बनाने वाली कंपनी, ने आज पूरे भारत में अपने रोडशो को जारी रखने की घोषणा की है। यह रोडशो दिल्‍ली एनसीआर में कंपनी के विभिन्‍न डीलरशिप्‍स तक पहुंच चुका है। इसमें पूर्वी दिल्‍ली (28 जनवरी – 31 जनवरी), फरीदाबाद (1 फरवरी – 3 फरवरी) और गुरुग्राम (4 फरवरी – 6 फरवरी) में मौजूद डीलरशिप्‍स पर गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स के अत्‍याधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन दिखाए जाएंगे।

रोमांचक रोडशो की शुरूआत रायपुर में स्थित गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स की अत्‍याधुनिक फैक्‍ट्री से हुई थी। यह स्‍थायित्‍वपूर्ण एवं अभिनव इलेक्ट्रिक यातायात समाधानों के लिये कंपनी की प्रतिबद्धता दिखाता है। इस रोडशो का आयोजन तीन डीलरशिप्‍स पर होगा: संतोष टायर एण्‍ड व्‍हील्‍स, शाहदरा (पूर्वी दिल्‍ली), संतोष टायर एण्‍ड व्‍हील्‍स, केसी चौक के पास (फरीदाबाद) और ग्‍लोबल ट्रांसएटलांटिक सप्‍लाई एलएलपी (गुरुग्राम)। गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स के रोडशो में उनके लाइनअप के सबसे नये इलेक्ट्रिक वाहन दिखाए जाते हैं। शौकीन लोगों और संभावित ग्राहकों को कंपनी के अत्‍याधुनिक उत्‍पादों का सीधा नजारा मिलता है। रोडशो के दौरान मुख्‍य रूप से गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स के फ्लैगशिप मॉडल्‍स नजर आये, जैसे कि इबलु रोज़ी (ई-ऑटो एल5एम), इबलु रेइनो (ई-लोडर), इबलु फियो (इलेक्ट्रिक 2-व्‍हीलर) और इबलु स्पिन तथा इबलु थ्रिल (ई-साइकल रेंज)। यह वाहन पर्यावरण के अनुकूल, ऊर्जा बचाने वाले और टेक्‍नोलॉजी के मामले में उन्‍नत समाधान प्रदान करने के लिये ब्राण्‍ड की प्रतिबद्धता दिखाते हैं। यह शहरी एवं अंतिम मील के परिवहन की आवश्‍यकताओं को पूरा करने के लिये हैं।

गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स के सीईओ श्री हैदर खान ने रोडशो पर उत्‍साह व्‍यक्‍त करते हुए कहा, ‘देश भर में चल रहे रोडशो किफायती एवं पर्यावरण के अनुकूल इलेक्ट्रिक यातायात को बढ़ावा देने के लिये हमारी प्रतिबद्धता का सबूत है। सभी लोगों को हम रायपुर में हमारे रोडशो का हिस्‍सा बनने के लिये हार्दिक निमंत्रण देते हैं। इससे उन्‍हें इलेक्ट्रिक कार उद्योग में हमारी प्रगति का सीधा नजारा और भविष्‍य के यातायात का अनुभव मिलेगा। यह रोडशो एक कम्‍युनिटी बनाने के लिये है, जिसे पर्यावरण के अनुकूल प्रगति की संभावना पर यकीन हो और यह संभावना पहियों तथा बैटरी से आगे जाती है। हमारे साथ इस रोमांचक एडवेंचर पर आइये। और साथ मिलकर हम उस वक्‍त के लिये दरवाजे खोलें, जब यातायात सिर्फ एक जरूरत नहीं, बल्कि जिम्‍मेदार तरीके से जीने का तरीका होगा।’’

गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स रिटेल विस्‍तार के साथ आगे बढ रही है। भारत में इसके 50 डीलरशिप्‍स हैं और आने वाले महीनों में इसकी और भी डीलरशिप्‍स स्‍थापित करने की योजना में है। यह रोडशो एक महीने तक चलेगा और महत्‍वपूर्ण शहरों में पहुँचेगा, जैसे कि बिलासपुर, विजयवाड़ा, पूर्वी दिल्‍ली, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, जयपुर, देहरादून, लुधियाना, जम्‍मू, कोलकाता, भुवनेश्‍वर, जमशेदपुर, पटना, पुणे, नासिक, अहमदाबाद, इंदौर, भोपाल, जबलपुर, बेंगलुरु, कोयंबटूर, और त्रिवेन्‍द्रम। गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स की आफिशियल वेबसाइट पर जाकर या नजदीकी गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स डीलरशिप्‍स से संपर्क करके रोडशो के शेड्यूल और जगहों पर जानकारी लें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने जनता को परेशानी और बिजली कर्मचारियों को आंदोलन के लिए किया मजबूर: रोहित नागर

None selected तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित...

केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में 27–28 अक्टूबर को होगा ‘आइडियाज 4.0 – द इनोवेशन कार्निवल 2026’ का आयोजन

गुरुग्राम, 22 अक्टूबर 2026(ANURAG SHARMA) केआर मंगलम यूनिवर्सिटी, सोहना...