कल्याड़ा में इंडोर खेल भवन का जल्द होगा लोकार्पण: पठानिया

Date:

धर्मशाला, शाहपुर अगस्त। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विस् के अंतर्गत कल्याड़ा में 3 करोड़ निर्मित इंडोर खेल भवन शीघ्र ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा । इस बबात उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने कल्याड़ा में नवनिर्मित इंडोर भवन का निरीक्षण भी किया तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने कहा की यह इंडोर भवन बनकर लगभग तैयार है कुछ औपचारिकताएँ शेष हैं उन्हें पूरा करने के आदेश दिए गए हैं ।उन्होंने बताया कि इस इंडोर भवन में खिलाड़ियों के लिए बास्केटबॉल, फुल जिम एवं बैडमिंटन की सुविधा होगी । इस भवन को आरटीडीसी शिमला द्वारा प्री फेब तकनीकी से बनाया गया है । केवल पठानिया ने बताया कि इस क्षेत्र के युवाओं एवं खेल में रुचि रखने वालों के लिए यह इंडोर भवन मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें और युवा नशे से दूर रहकर खेलों के माध्यम से अपना सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर सकें।

इस अवसर पर आरटीडीसी के मैनेजर गीता राम, जिला कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय,कांग्रेस के जिला महासचिव एवं पूर्व प्रधान बलवीर चैधरी, तहसील कल्याण अधिकारी रैत विकास , रजिंदर वालिया,सम्मू, उप प्रधान सुशील ,रेखा शर्मा,पूर्व प्रधान रक्षा देवी ,देसराज चैधरी, पूर्व पंचायत समिति सत्य प्रकाश ,नवनीत शर्मा के इलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने जनता को परेशानी और बिजली कर्मचारियों को आंदोलन के लिए किया मजबूर: रोहित नागर

None selected तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित...