भारी संख्या में युवाओं के साथ मंत्री बिसम्बर वाल्मीकि ने गांव तिगड़ाना में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

Date:

-अमर शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता: बिसम्बर वाल्मीकि

बवानीखेड़ा, 11 अगस्त। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री बिसम्बर वाल्मीकि ने सैंकड़ों युवाओं के साथ गांव तिगड़ाना में तिरंगा यात्रा निकाली। उन्होंने गांव के अमर शहीदों व महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि देश पर कुर्बानी देने वालों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

मंत्री श्री वाल्मीकि ने सबसे पहले देश की आन-बान और शान के लिए अपनी शहादत देने वाले गांव के अमर शहीद बीर सिंह, प्रताप सिंह, राजपाल सिंह, देवराज सिंह, कृष्ण कुमार व रतनलाल के चित्र के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने गांव के शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अमर शहीदों की बदौलत ही आज हम सकुशल हैं। देश पर कुर्बान होने वालों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। हम शहीदों के सदैव ऋणी रहेंगे।

उन्होंने भारी संख्या में युवाओं के साथ तिरंगा यात्रा निकाली और देश व समाज के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा महाराणा प्रताप की प्रतिमा से शुरू होकर घुसकानी मोड़ पर संपन्न हुई। मंत्री श्री वाल्मीकि ने गांव के राजकुमार चौकीदार के निधन पर शोक प्रकट किया। इस दौरान शहीद परिवारों से परिजन, भारी संख्या में महिलाओं व युवाओं के अलावा गणमान्य नागरिक व अनेक भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने जनता को परेशानी और बिजली कर्मचारियों को आंदोलन के लिए किया मजबूर: रोहित नागर

None selected तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित...

केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में 27–28 अक्टूबर को होगा ‘आइडियाज 4.0 – द इनोवेशन कार्निवल 2026’ का आयोजन

गुरुग्राम, 22 अक्टूबर 2026(ANURAG SHARMA) केआर मंगलम यूनिवर्सिटी, सोहना...