नेता जी सुभाष चंद्र बोस स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता :- मनीष ग्रोवर

Date:

  • राजकीय महिला महाविद्यालय में बोस जयंती पर होगा कार्यक्रम
  • कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल कार्यक्रम में होंगे मुख्य अतिथि
    रोहतक, (चेतन शर्मा): नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर 23 जनवरी को रोहतक के राजकीय महिला महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पूर्व मनीष कुमार ग्रोवर व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल व जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर पंडाल के साइज, मंच, मीडिया गैलरी व पार्किंग आदि के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
    बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी तथा बड़े नेता थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने आज़ाद हिन्द फ़ौज का गठन किया था। उनके द्वारा दिया गया जय हिन्द का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है। तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा का नारा भी उनका था, जो उस समय अत्यधिक प्रचलन में आया। भारतवासी उन्हें नेता जी के नाम से सम्बोधित करते हैं।
    ग्रोवर ने कहा कि 23 जनवरी को मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल सबसे पहले मॉडल टाउन स्थित गुफा वाले मंदिर में माथा टेकेंगे। इसके उपरांत वे सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इसके उपरांत वे राजकीय महिला महाविद्यालय रोहतक में आयोजित नेता जी सुभाष चंद्र बोस जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे।
    कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, ईश्वर सिंघल, ओमप्रकाश बागड़ी, सतीश आहुजा, राजीव भांकर के अलावा एसडीएम विवेक आर्य (आईएएस), नगर निगम के संयुक्त आयुक्त राकेश सैनी, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता विजय दलाल आदि मौजूद थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने जनता को परेशानी और बिजली कर्मचारियों को आंदोलन के लिए किया मजबूर: रोहित नागर

None selected तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित...

केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में 27–28 अक्टूबर को होगा ‘आइडियाज 4.0 – द इनोवेशन कार्निवल 2026’ का आयोजन

गुरुग्राम, 22 अक्टूबर 2026(ANURAG SHARMA) केआर मंगलम यूनिवर्सिटी, सोहना...