राजस्थान के ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर ने कोटा में रेडक्लिफ की मेडिसेंटर लैब का उद्घाटन किया

Date:

● कोटा के रामा कृष्णा पुरम में अहिंसा सर्कल पर स्थित, रेडक्लिफ की मेडिसेंटर लैब रेडियोलॉजी एवं पैथोलॉजी में अच्छी गुणवत्ता की सेवाएं मुहैया करती है।
● यहाँ नये जमाने के जाँच उपकरण और रेडियोलॉजी की सेवाएं मिलेंगी, जिसमें एमआरआई की सुविधा भी शामिल है। यह लैब कोटा के साथ-साथ मंडाना, दरा, चेचट, मोड़क, रामगंजमंडी और आस-पास के दूसरे इलाकों में रहने वाले लोगों को भी अच्छी गुणवत्ता की जाँच सेवाएं प्रदान करेगी।
● राजस्थान के ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर ने लैब का उद्घाटन किया और डॉ अशोक शारदा, वाइस प्रेसिडेंट- नेशनल आइएमए ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

26 फरवरी, 2024: राजस्थान के ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर ने कोटा में रेडक्लिफ की मेडिसेंटर सोनेाग्राफी एण्ड क्लिनिकल लैब का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नेशनल आइएमए के वाइस प्रेसिडेंट डॉ अशोक शारदा भी मौजूद थे। यह लैब उच्च गुणवत्ता की और आसानी से मिलने वाली जांच सेवाओं की पेशकश कर क्षेत्र की हेल्थकेयर सर्विसेज को मजबूत करेगी। लैब का एडवांस्ड सेटअप बिल्कुल सटीक जांच करने में डॉक्टरों की मदद करेगा और इससे मरीजों के परिणामों और सेहत में सुधार आएगा और उन्हें बेहतर अनुभव मिलेगा।

यह लैब कई तरह की जांच सेवाएं (डायग्नोस्टिक सर्विसेज) प्रदान कराती है। इनमें एडवांस्ड रेडियोलॉजी, क्लिनिकल पैथोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, हीमैटोलॉजी, इम्युनोएसेज और सीरोलॉजी शामिल हैं। इस बेहद आधुनिक लैब की सबसे खास बात यह है कि यह एडवांस्ड 1.5 टेस्ला एमआरआई से लैस है और इसने कोटा के लिए डायग्नोस्टिक क्षमताओं में एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है। यहाँ अच्छी गुणवत्ता की रेडियोलॉजी सेवाएं भी मिलेंगी, जैसे कि एक्स–रे और 3डी/4डी सोनोग्राफी। इस तरह कोटा शहर हेल्थकेयर के मामले में ज्यादा बेहतर बनेगा।

रामा कृष्णा पुरम के अहिंसा सर्कल में स्थित, इस लैब का नेतृत्व डॉ. अर्पित माहेश्वरी (समदानी) करेंगे। वह मेडिसेंटर में रेडियोलॉजी के वाइस प्रेसिडेंट (एमडी रेडियोडायग्नोसिस) हैं। उनके पास इंडस्ट्री में 8 साल से ज्यादा का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड है। यह लैब कोटा और उसके आस-पास के इलाकों, जैसे कि मंडाना, दरा, चेचट, मोड़क और रामगंजमंडी में रहने वाले लोगों को सेवाएं प्रदान करेगी।

मेडिसेंटर सोनोग्राफी एण्ड क्लिनिकल लैब्स के फाउंडर रेडक्लिफ लैब्स में रेडियोलॉजी के डायरेक्टर डॉ. मनीष सेठ ने कहा, ‘‘हमने रेडक्लिफ लैब्स के नेतृत्व के तहत राजस्थान में डायग्नोस्टिक सेवाओं में उत्कृष्टता के नए मानदंड स्थापित किये हैं। कोटा में मेडिसेंटर लैब का उद्घाटन इसी दिशा में एक और कदम है। इस लैब में रेडियोलॉजी के उन्नत उपकरण एवं सेवाएं मिलेंगी।’’

मेडिसेंटर में रेडियोलॉजी के वाइस प्रेसिडेंट (एमडी रेडियोडायग्नोसिस) डॉ. अर्पित माहेश्वरी ने कहा, ‘‘रेडक्लिफ का मेडिसेंटर राजस्थान में भरोसेमंद जाँच सेवाओं का दूसरा नाम बन चुका है। हम बेजोड़ जाँच सेवाएं देने और अपने मरीजों की जरूरतों तथा सुविधा का हमेशा ध्यान रखते हैं। 1.5 टेस्ला एमआरआई सेटअप के साथ हम कोटा और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सेवा करने के लिए तत्पर हैं और इस तरह यहां के हेल्थकेयर इकोसिस्टम में बड़ा योगदान देंगे।’’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने जनता को परेशानी और बिजली कर्मचारियों को आंदोलन के लिए किया मजबूर: रोहित नागर

None selected तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित...

केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में 27–28 अक्टूबर को होगा ‘आइडियाज 4.0 – द इनोवेशन कार्निवल 2026’ का आयोजन

गुरुग्राम, 22 अक्टूबर 2026(ANURAG SHARMA) केआर मंगलम यूनिवर्सिटी, सोहना...