पंचकुला में 19 से 22 जुलाई तक होगा राज्य स्तरीय कुश्ती अखाड़ा आयोजित

Date:

-जिला स्तरीय कुश्ती अखाडा प्रतियोगिता के प्रथम खिलाड़ी करेंगे प्रतिभागिता जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सुदेश कुमार ने बताया कि खेल विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार 19 से 22 जुलाई 2024 तक जिला पंचकुला में राज्य स्तरीय कुश्ती अखाड़ा आयोजित करवाया जा रहा है, जिसमें जिला पलवल से जिला स्तरीय कुश्ती अखाडा प्रतियोगिता-2024 में प्रथम आने वाले खिलाड़ी प्रतिभागिता करेगें।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में जाने वाले खिलाडिय़ों को पंचकुला में सेक्टर-3 के ताउ देवीलाल स्टेडियम में स्थित जिला खेल अधिकारी कार्यालय में 18 जुलाई 2024 को दोपहर बाद रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पलवल के जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले खिलाडी/पहलवान जिला खेल कार्यालय पलवल में आवश्यक कार्यवाही के लिए 18 जुलाई को प्रात: 9 बजे अवश्य रिपोर्ट करें। सभी खिलाडी/पहलवान अपने साथ पासपोर्ट साईज का फोटोग्राफ, आधार कार्ड, रिहायसी प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज साथ लेकर जरूर आएं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने जनता को परेशानी और बिजली कर्मचारियों को आंदोलन के लिए किया मजबूर: रोहित नागर

None selected तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित...