निडरता से करें अपने मताधिकार का उपयोग : – डॉ. ऋषिपाल

Date:

-बाबू अनन्त राम जनता महाविद्यालय कौल, कैथल में किया गया मतदाता साक्षरता पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

कैथल, 6 सितम्बर ( ) जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती के निर्देशानुसार में बाबू अनन्त राम जनता महाविद्यालय कौल, कैथल में शुक्रवार प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल के मार्गदर्शन में मतदाता साक्षरता पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य छात्र समुदाय में मतदाता जागरूकता व अन्य मतादाताओं की भागीदारी को बढ़ाना था। इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों ने अपने मतदान के अधिकार का सदुपयोग करने और लोकतंत्र के सिद्धांतों को बनाए रखने का संकल्प लिया।

प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपने मत के अधिकार का निडरता से प्रयोग करना चाहिए। लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए अपने मत का सही उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। वोट डालना हमारा अधिकारी ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी है, क्योंकि इससे लोकतंत्र को ओर अधिक मजबूती मिलती है। हमारे मत के अधिकार से सरकार बननी है। हम सभी मतदाताओं के लिए जरूरी हो जाता है कि हम तटस्थ भाव से व सोच समझकर मत का प्रयोग करें। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता साक्षरता समिति के सयोंजक डॉ. बृजेंद्र सिंह सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक, गैर-शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने जनता को परेशानी और बिजली कर्मचारियों को आंदोलन के लिए किया मजबूर: रोहित नागर

None selected तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित...