फरीदाबाद की स्वच्छ हवा में विपुल गोयल के प्रयासों की बड़ी भूमिका

Date:

फरीदाबाद वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में शहर ने 14वीं रैंक हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। यह सफलता क्षेत्र के विधायक एवं हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के निरंतर प्रयासों और उनके नेतृत्व में चलाए गए अभियानों का परिणाम मानी जा रही है।

रैंकिंग में लगातार सुधार

पिछले चार वर्षों में फरीदाबाद की रैंकिंग में लगातार सुधार दर्ज हुआ है। वर्ष 2023 में शहर 47वें स्थान पर था, जो 2024 में सुधरकर 21वें, 2025 में 19वें और अब 2026 में 14वें स्थान पर पहुंच गया है। इस तरह चार वर्षों में कुल 33 पायदान का सुधार हुआ है, जो विपुल गोयल के नेतृत्व में हुए निरंतर प्रयासों का स्पष्ट प्रमाण है।

विपुल गोयल के नेतृत्व में हुए कार्य

विपुल गोयल की पहल पर नगर निगम ने धूल नियंत्रण के लिए बड़ी संख्या में एंटी स्मॉग गन से छिड़काव करवाया, जिससे हवा में मौजूद धूल के कणों को कम करने में मदद मिली। उनके निर्देशन में सड़कों की नियमित सफाई और रोड स्वीपिंग व्यवस्था को बेहतर किया गया, जिसमें संकरी गलियों से लेकर प्रमुख चौड़ी सड़कों तक सफाई अभियान को प्राथमिकता में रखा गया। इसके साथ ही उनके प्रोत्साहन से शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए पौधरोपण और हरित क्षेत्र विकसित करने के कार्य किए गए। इसी क्रम में इको वन और नमो वन जैसी योजनाओं की शुरुआत विपुल गोयल के नेतृत्व में हुई। नमो वन को फरीदाबाद के सबसे बड़े हरित गलियारे के रूप में विकसित किया गया, जिसके तहत कूड़े से भरे हरित पट्टी क्षेत्रों को शहरी वन में बदला गया और जिले की सीमाओं के साथ बड़े पैमाने पर पौधरोपण कर इसे शहर के लिए ऑक्सीजन क्षेत्र के रूप में तैयार किया गया। वहीं इको वन को टाउन पार्क जैसे सार्वजनिक स्थलों में विकसित किया गया, जिसका उद्देश्य शहर को हरा भरा और स्वच्छ बनाना है। वहीं पेवमेंट वर्क के तहत सड़कों और खुले क्षेत्रों को व्यवस्थित करने के काम भी तेज हुए।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...