*मुख्यमंत्री ने पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के विकास कार्यों के लिए 100 करोड़ रुपये की राशि को दी स्वीकृति*

Date:

*पंचूकला के सेक्टर 32 में विश्वस्तरीय शूटिंग रेंज बनेगी, इस मद पर खर्च होंगे 13.75 करोड़ रुपये*

*पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के 175 करोड़ रुपये के बजट का भी दी गई मंजूरी*

पंचकूला, 10 जुलाई- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो गांव नगर निगमों में शामिल हुए हैं तथा ऐसे गांवों की पंचायतों का पैसा भी नगर निगमों को ट्रांसफऱ हुआ है इसकी जानकारी दी जाए, ताकि वह राशि उन्हीं गांवों के विकास कार्यों पर खर्च की जाए।

मुख्यमंत्री आज पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। आज की बैठक की सबसे महत्वपूर्ण बात ये रही कि 2024-25 के बजट अभिभाषण में महानगर प्राधिकरणों के लिए सरकार की ओर से दी जाने वाली 100-100 करोड़ रुपये की राशि को स्वीकृति प्रदान करते हुए पीएमडीए को 100 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जितनी भी संपत्ति महानगर विकास प्राधिकरणों को हस्तांतरित होनी है उस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि प्राधिकरणों द्वारा मुख्यतः सेक्टरों के डिवाइडिंग रोड, पार्क, सीवरेज, बरसाती पानी की निकासी व पीने के पानी व शहर के विस्तारित क्षेत्र में नए विकास कार्य करवाए जाएंगे, जबकि सेक्टरों के अंदर की सड़कों के निर्माण व मरम्मत का कार्य हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व शहरी स्थानीय निकाय द्वारा करवाए जाएंगे।

पंचूकला महानगर विकास प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2024-2025 के दौरान 156.58 करोड़ रुपये के बड़े विकास कार्य कराए जाएंगे। इसकी रूप रेखा तैयार कर ली गई है। सेक्टर 32 में विश्वस्तरीय शूटिंग रेंज बनाई जाएगी, जिसमें 13.75 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। बैठक में महानगर विकास प्राधिकरण के 175 करोड़ रुपये के बजट का मंजूरी दी गई है।

बैठक में नगर एवं ग्राम आयोजन, शहरी संपदा मंत्री श्री जे.पी. दलाल, पंचकूला के विधायक व हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, परिवहन राज्य मंत्री श्री असीम गोयल, मुख्य सचिव श्री टीवीएसएन प्रसाद, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, अर्बन प्लानिंग सलाहकार श्री डी.एस. ढेसी, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक श्री टीएल सत्यप्रकाश,

पंचकूला महानगर प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री के. मकरंद पांडुरंग और पंचकूला के उपायुक्त श्री यश गर्ग मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने जनता को परेशानी और बिजली कर्मचारियों को आंदोलन के लिए किया मजबूर: रोहित नागर

None selected तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित...

केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में 27–28 अक्टूबर को होगा ‘आइडियाज 4.0 – द इनोवेशन कार्निवल 2026’ का आयोजन

गुरुग्राम, 22 अक्टूबर 2026(ANURAG SHARMA) केआर मंगलम यूनिवर्सिटी, सोहना...