स्वच्छता अभियान के तहत गांवों में निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली

Date:

-गांवों में चलाया सफाई अभियान, बच्चों ने ग्रामीणों को सफाई के प्रति किया जागरूक

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार के दिशा-निर्देशानुसार जिला के विभिन्न गांवों में सोमवार को स्वच्छता अभियान के तहत स्कूलों के बच्चों द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के साथ-साथ गांवों में सफाई अभियान चलाकर नालों व गलियों के साथ चौक-चौराहों की साफ-सफाई की गई।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पलवल में स्पेशल स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण 15 अगस्त तक चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य गांवों में पूर्णत सफाई व्यवस्था बनाना है। इसके ग्रामीणों को साफ-सफाई को लेकर जागरूक करना है। अभियान के तहत सोमवार को जिला के गांव बोराका, फास्टकोनगर, लोहिना, सहनोली, मौहदमका, छज्जूनगर, नांगल ब्राह्मïण और बहीन आदि गांवों में नालों व गलियों के साथ चौक-चौराहों की साफ-सफाई की गई। इन गांवों में स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इन स्वच्छता जागरूकता रैली में आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, सरपंच व पंचायत के सदस्य भी मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने जनता को परेशानी और बिजली कर्मचारियों को आंदोलन के लिए किया मजबूर: रोहित नागर

None selected तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित...

केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में 27–28 अक्टूबर को होगा ‘आइडियाज 4.0 – द इनोवेशन कार्निवल 2026’ का आयोजन

गुरुग्राम, 22 अक्टूबर 2026(ANURAG SHARMA) केआर मंगलम यूनिवर्सिटी, सोहना...