समाधान शिविर में आई 35 शिकायतों में से 24 का किया निवारण

Date:

-एसडीएम नरेंद्र कुमार ने सुनी लोगों की समस्याएं

पलवल, । जिला सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को सुबह 9 से 11 बजे तक लगाए गए समाधान शिविर विभिन्न विभागों से संबंधित 35 शिकायतें आई। इन शिकायतों में से संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा 24 का मौके पर ही समाधान करवा दिया गया। इनके अलावा लंबित रही शिकायतों का भी जल्द निवारण का आश्वासन दिया गया।

जिला स्तर पर लगाए गए समाधान शिविर में एसडीएम नरेंद्र कुमार ने लोगों की शिकायतें सुनी और अधिकतर का मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारी द्वारा समाधान करवाया। इन मौके पर एसडीएम नरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जिला व उपमंडल स्तर पर हर कार्यदिवस पर सुबह 9 से 11 बजे तक लघु सचिवालय में समाधान शिविर लगाएं जा रहे हैं। इन शिविरों में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहकर शिकायतें सुनते है और उनका मौके पर ही समाधान करवाया जाता है। उन्होंने जिले के लोगों से आह्वïान किया वे इन शिविरों का लाभ उठाएं।

एसडीएम नरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को लगाए गए समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 35 शिकायतें आईं। अधिकतर शिकायतें परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी और पेंशन संबंधित थी, जिनका मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा समाधान करवा दिया गया। लंबित रही शिकायतों के जल्द समाधान करवाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर डीएसपी नरेश कुमार, जिला राजस्व अधिकारी बलराज सिंह दांगी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने जनता को परेशानी और बिजली कर्मचारियों को आंदोलन के लिए किया मजबूर: रोहित नागर

None selected तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित...

केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में 27–28 अक्टूबर को होगा ‘आइडियाज 4.0 – द इनोवेशन कार्निवल 2026’ का आयोजन

गुरुग्राम, 22 अक्टूबर 2026(ANURAG SHARMA) केआर मंगलम यूनिवर्सिटी, सोहना...