कट एंड स्टाइल ने गुड़गांव में किया अपनी पहली एकेडमी का भव्य शुभारंभब्यूटी इंडस्ट्री में करियर स्थापित करने वाले लोगों को ब्यूटी इंडस्ट्री लीडर्स बनाने का लक्ष्य

Date:

गुड़गांव, सितम्बर, 2024: कट एंड स्टाइल ने गुड़गांव में अपनी पहली एकेडमी का भव्य शुभारंभ किया है। यह नई एकेडमी हेयरस्टाइलिस्ट्स और मेकअप आर्टिस्ट्स बनने की चाह रखने वाले लोगों को प्रशिक्षित करेगी और तेजी से बढ़ती ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री के लिए उन्हें तैयार करेगी।
डायरेक्टर्स श्री दिनेश शर्मा एवं श्री राजेश यादव ने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि कट एंड स्टाइल देश भर में 125 से अधिक सैलून्स का आँकड़ा पार कर चुका है। ऐसे में, हम मानते हैं कि इस क्षेत्र में करियर स्थापित करने वाले लोगों के साथ अपनी विशेषज्ञता साझा करने का यह उचित समय है। कार्यक्रम में सीईओ आदित्य शर्मा के साथ ही श्री गौरव वर्मा, श्री शमित गर्ग तथा ब्यूटी और वेलनेस सेक्टर की प्रमुख हस्तियाँ शामिल रहीं। इस कार्यक्रम में कट एंड स्टाइल एकेडमी की पहली झलक के साथ लाइव म्यूजिक और स्वादिष्ट भोजन भी शामिल था।
एकेडमी में भर्ती के लिए नामांकन शुरू हो चुके हैं। इसमें हेयरड्रेसिंग (लोरियल आर्थ बिगिनर्स डिप्लोमा, सैलून एसेंशियल, लॉन्ग हेयरड्रेसिंग, क्लासिक कट, मेन्स हेयरड्रेसिंग), मेकअप (बेसिक से एडवांस्ड मेकअप, एयरब्रश मेकअप, बेसिक मेकअप) और ब्यूटी एंड स्किन एस्थेटिक्स (एडवांस्ड स्किनकेयर, बेसिक स्किनकेयर) जैसे कोर्सेस शामिल हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने जनता को परेशानी और बिजली कर्मचारियों को आंदोलन के लिए किया मजबूर: रोहित नागर

None selected तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित...

केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में 27–28 अक्टूबर को होगा ‘आइडियाज 4.0 – द इनोवेशन कार्निवल 2026’ का आयोजन

गुरुग्राम, 22 अक्टूबर 2026(ANURAG SHARMA) केआर मंगलम यूनिवर्सिटी, सोहना...