महिला थाना बल्लबगढ़ और दुर्गा शक्ति की टीम ने छात्राओं को सिखाए सेल्फ डिफेंस के गुर

Date:

फरीदाबाद- डीसीपी बल्लबगढ़ द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के तहत महिला थाना बल्लबगढ़ तथा दुर्गा शक्ति की टीम ने लिंग्यास यूनिवर्सिटी में करीब 500 छात्रों को बेड टच, सेल्फ डिफेंस व महिला विरुद्ध अपराध और यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस टीम ने छात्राओं को बैड टच के बारे बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति ने गलत तरीके से स्पर्श करने की कोशिश करता है तो उसके बारे में अपने परिजनों को बताएं क्योंकि यदि वह इसका विरोध नहीं करेंगे वह फिर से उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश करेगा। उन्होंने बताया कि पहले इस बात के बारे में बहुत कम जानकारी होती थी कि बैड टच क्या होता है परंतु आजकल इसके प्रति जागरूकता अभियान चलाकर विद्यार्थियों को इसकी जानकारी दी जा रही है इसलिए यदि कोई भी व्यक्ति उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश करता है तो चुप रहकर इसे सहन ना करें क्योंकि यह आगे चलकर उनके शोषण का कारण बन सकता है। पुलिस टीम ने छात्रों को सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाए और बतलाया कि अगर कोई व्यक्ति आपका पिछा करता है, कमेंट पास करता है या अन्य किसी और तरीके से परेशन करता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। इसके साथ ही पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, साइबर अपराधों के मामलों में हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर इसकी जानकारी https://www.ceir.gov.in/Home/index.jsp पर देने के लिए जागरूक किया गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने जनता को परेशानी और बिजली कर्मचारियों को आंदोलन के लिए किया मजबूर: रोहित नागर

None selected तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित...

केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में 27–28 अक्टूबर को होगा ‘आइडियाज 4.0 – द इनोवेशन कार्निवल 2026’ का आयोजन

गुरुग्राम, 22 अक्टूबर 2026(ANURAG SHARMA) केआर मंगलम यूनिवर्सिटी, सोहना...