डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा ने गुमशुदा 110 मोबाइल फोन असल मालिकों को लौटाए, फोन मालिकों ने पुलिस का किया तहे दिल से धन्यवाद

Date:

मोबाइल में होता है जरूरी डाटा, किया जा सकता हैं दुरुपयोग इसलिए अपने मोबाइल फोन को रखें
संभालकर – डीसीपी क्राइम

मोबाइल गुम होने पर इसकी शिकायत तुरंत https://www.ceir.gov.in/Home/index.jsp पोर्टल पर करें

फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा निर्देशानुसार साइबर सेल ने गुम हुए 110 मोबाइल फोन को तलाश कर असल मालिकों को लौटाए है।

डीसीपी क्राइम ने कहा कि मोबाइल में आपकी फोटो वीडियो या अन्य जरूरी डाटा होता है। मोबाइल गुम होने पर यदि किसी आपराधिक व्यक्ति के हाथ लग जाए तो वह इसका गलत इस्तेमाल कर सकता है और आपकी पर्सनल जानकारी को सार्वजनिक करके आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए अपने मोबाइल फोन के डाटा को सुरक्षित रखने के लिए जटिल लॉक लगाएं ताकि जल्दी से कोई व्यक्ति उसको खोल ना सके। इसके साथ ही मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर इसकी जानकारी https://www.ceir.gov.in/Home/index.jsp पर दें। पुलिस द्वारा आपके मोबाइल को ढूंढकर वापिस आपके पास पहुंचा दिया जाएगा।

पुलिस प्रवक्ता ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि साइबर सेल टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से विभिन्न लोगो के गुम हुए 110 गुमशुदा मोबाइल फ़ोन को तलाश करके असल मालिकों को देकर उनके चेहरे पर खुशी लौटाई है। उपरोक्त सभी लोगो ने अपने अपने खोए हुए मोबाइल को पाकर ख़ुशी जाहिर करते हुए तालियां बजाकर पुलिस का दिल से धन्यवाद किया। सभी ने पुलिस विभाग द्वारा किये गये इस कार्य की सराहना की।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने जनता को परेशानी और बिजली कर्मचारियों को आंदोलन के लिए किया मजबूर: रोहित नागर

None selected तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित...

केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में 27–28 अक्टूबर को होगा ‘आइडियाज 4.0 – द इनोवेशन कार्निवल 2026’ का आयोजन

गुरुग्राम, 22 अक्टूबर 2026(ANURAG SHARMA) केआर मंगलम यूनिवर्सिटी, सोहना...