1 किलोग्राम गांजा सहित आरोपी को थाना एसजीएम नगर की टीम ने किया गिरफ्तार

Date:

फरीदाबाद-पुलिस उपायुक्त एनआईटी कुलदीप सिंह के द्वारा शहर में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना एसजीएम नगर की टीम ने नशा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी चंदन कुमार झारखंड का रहने वाला है और फिलहाल फरीदाबाद की राहुल कॉलोनी में रहता था। पुलिस टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को अवैध नशे सहित काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 16 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी से जब इसका लाइसेंस मांगा गया तो वह आनाकानी करने लगा जिसपर उसके खिलाफ थाना एसजीएम नगर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ की गई जिसमें आरोपी ने बताया कि यह नशा वह नोएडा से किसी व्यक्ति से लेकर आया था जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नशेड़ी किस्म का व्यक्ति है जो मजदूरी करता है और नशे की आपूर्ति के लिए नशा तस्करी करता है। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश करके कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने जनता को परेशानी और बिजली कर्मचारियों को आंदोलन के लिए किया मजबूर: रोहित नागर

None selected तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित...

केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में 27–28 अक्टूबर को होगा ‘आइडियाज 4.0 – द इनोवेशन कार्निवल 2026’ का आयोजन

गुरुग्राम, 22 अक्टूबर 2026(ANURAG SHARMA) केआर मंगलम यूनिवर्सिटी, सोहना...