पोक्सो एक्ट के मुकदमे में महिला थाना सेंट्रल ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Date:

फरीदाबाद:- डीसीपी सेंट्रल जसलीन कौर द्वारा आपराधिक मामलों में शामिल आरोपियों की धर-पकड़ के लिए दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए महिला थाना सेंट्रल की टीम ने पोक्सो एक्ट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम साहिल खान (19) है जो फरीदाबाद के सेक्टर 89 का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत दो मुकदमे महिला थाना में दर्ज हैं। दोनों मुकदमों में पीड़ित लड़की एक ही है। आरोपी ने वर्ष 2023 में 14 वर्षीय नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था जिसके बाद आरोपी के खिलाफ पोक्सो की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके महिला थाना की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। उस मामले में आरोपी 1 अगस्त 2024 को जेल से बाहर आया। बाहर आने के बाद आरोपी ने फिर से लड़की के साथ संपर्क करने की कोशिश की और उसे इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजें तथा अपना मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाने की धमकी देने लगा और लड़की को अश्लील मैसेज भेजे। पीड़ित लड़की ने जब इसकी शिकायत महिला थाने में की तो आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट का एक मुकदमा ओर दर्ज किया गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को कल गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से वारदात में प्रयोग मोबाइल बरामद करके उसे जेल भेज दिया

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने जनता को परेशानी और बिजली कर्मचारियों को आंदोलन के लिए किया मजबूर: रोहित नागर

None selected तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित...

केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में 27–28 अक्टूबर को होगा ‘आइडियाज 4.0 – द इनोवेशन कार्निवल 2026’ का आयोजन

गुरुग्राम, 22 अक्टूबर 2026(ANURAG SHARMA) केआर मंगलम यूनिवर्सिटी, सोहना...