मानव रचना और डॉ. ओपी भल्ला फाउंडेशन निमाया फाउंडेशन के साथ मिलकर द स्मार्ट फेलोशिप योजना से महिलाओं को सशक्त बनाएंगे

Date:

–    एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड द्वारा संचालित द स्मार्ट फेलोशिप योजना होगी शुरू, निमाया फाउंडेशन और वर्कवर्स प्रोग्राम सलाहकार के रूप में होगा शामिल

–    पिछड़े इलाकों की महिलाओं व छात्राओं का करियर बनाने को शुरू होगी स्मार्ट फेलोशिफेलोशि

डॉ. ओपी भल्ला फाउंडेशन और मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) शहर में पिछड़े इलाकों की जरूरतमंद बेटियों और महिलाओं को सक्षम बनाने की दिशा में काम करेंगे। इसके लिए जल्द ही एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड द्वारा संचालित फेलोशिप योजना शुरू करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया जाएगा। समझौते के तहत नव्या नवेली नंदा द्वारा स्थापित निमाया फाउंडेशन और सम्यक चक्रवर्ती की कंपनी वर्कवर्स बतौर प्रोग्राम सलाहकार जुड़ेंगे, जिससे पिछड़े इलाके की महिलाओं को हुनरमंद बनाया जाएगा।

पहले बैच में 60 महिलाओं को मिलेगा लाभ

इस योजना का मकसद महिलाओं को प्रेरणादायक करियर बनाने में मदद देना होगा। इस साझेदारी के तहत संस्थान में पहला बैच जल्द ही शुरू किया जाएगा। इसमें कुल 60 वंचित महिलाओं को करियर आधारित प्रशिक्षण देकर कुशल बनाया जाएगा। साथ ही उन्हें अपने पेशेवर लक्ष्यों तक पहुंचने में मदद भी दी जाएगी। कार्यक्रम के तहत महिलाओं व छात्राओं को एक्सपर्ट्स के साथ मास्टर क्लास, कार्यस्थल बुद्धिमता कौशल, प्लेसमेंट को लेकर पांच हफ्तों में 70 घंटे ट्रेनिंग दी जाएगी।

सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग देकर उद्यमशीलता क्षमता का होगा विकास

इस कार्य़क्रम के तहत जरूरी कौशल के साथ ही पांच सप्ताह की सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग भी दी जाएगी। इस प्रस्तावित योजना का मुख्य मकसद छात्राओं व महिलाओं में उद्यमशील मानसिकता, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, कौशल विकास कर उनकी सामाजिक व आर्थिक बाधाओं को दूर करना है। जिससे उन्हें 21वीं सदी का कौशल मिले और वे महत्वाकांक्षी करियर बनाने में सक्षम हो सकें। डॉ. ओपी भल्ला फाउंडेशन ने मुहिम के पहले चरण में फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित बालाजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्राओं को चुना है। इस सहयोग के तहत छात्राओं के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव लाने की कोशिश की जाएगी। साथ ही युवा छात्राओं को आवश्यक कौशल के साथ सशक्त बनाने का प्रयास होगा।

गैर लाभकारी संगठन है निमाया

निमाया एक गैर-लाभकारी संगठन है जो महिलाओं के महत्वाकांक्षी करियर इच्छाओं को पूरा करने के लिए उन्हें जरूरी कौशल और सॉफ्ट स्किल्स प्रशिक्षण प्रदान करता है। साथ ही प्लेसमेंट में भी उनकी मदद की जाती है।

वर्कवर्स प्राइवेट लिमिटेड

वर्कवर्स एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है जो पूरे भारत में कॉलेजों और निगमों को आज की जरूरत के मुताबिक जरूरी  कौशल पर प्रशिक्षण प्रदान करती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने जनता को परेशानी और बिजली कर्मचारियों को आंदोलन के लिए किया मजबूर: रोहित नागर

None selected तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित...

केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में 27–28 अक्टूबर को होगा ‘आइडियाज 4.0 – द इनोवेशन कार्निवल 2026’ का आयोजन

गुरुग्राम, 22 अक्टूबर 2026(ANURAG SHARMA) केआर मंगलम यूनिवर्सिटी, सोहना...