विकसित भारत संकल्प यात्रा का अजायब व अजायब खास में हुआ भव्य स्वागत :- उपायुक्त अजय कुमार

Date:

  • गांव में आयुष्मान-चिरायु हरियाणा योजना के 2811 लाभार्थियों में से 80 लाभार्थियों ने 27 लाख 13 हजार रुपये की राशि का लिया स्वास्थ्य बीमा का लाभ
  • गांव में 943 लाभार्थी ले रहे है सामाजिक सुरक्षा पेंशनों का लाभ, अब तक स्वत: बनी 55 पेंशन
    रोहतक, (चेतन शर्मा) : उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का जिला के गांव अजायब में पहुंचने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। गांव में 943 लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशनों का लाभ दिया जा रहा है। गांव में आयुष्मान व चिरायु हरियाणा योजना के कुल 2811 लाभार्थियों में से 80 लाभार्थियों ने 27.13 लाख रुपये की धन राशि के स्वास्थ्य बीमा का लाभ उठाया है। इन गांवों में अब तक 55 पेंशन स्वत: बनी हैं।
    अजय कुमार ने बताया कि अजायब में 943 लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। इनमें 543 वृद्धावस्था पेंशन, 74 दिव्यांग पेंशन, 248 विधवा पेंशन, 61 निराश्रित बच्चों को वित्तीय सहायता, 14 लाडली पेंशन, स्कूल न जाने वाले 3 दिव्यांग बच्चों को वित्तीय सहायता के लाभार्थी शामिल है। इस गांव में 25 अप्रैल 2022 के पश्चात अब तक 55 पेंशन परिवार पहचान पत्र के माध्यम से स्वत: बनी हैं। मुख्यमंत्री अंत्योदय उत्थान योजना के तहत गांव के 162 चिन्हित परिवारों को अंत्योदय मेले में आमंत्रित किया गया। अब तक 18 परिवारों को ऋण वितरित किया जा चुका है तथा 62 परिवारों का विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण स्वीकृत किया गया है।
    बॉक्स :-
    उपस्थितगण को विकसित भारत का दिलवाया गया संकल्प :-
    उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि उपस्थितगण को भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को मजबूत करने, देश की रक्षा करने वालो का सम्मान करने तथा नागरिक के नाते अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ दिलवाई गई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने जनता को परेशानी और बिजली कर्मचारियों को आंदोलन के लिए किया मजबूर: रोहित नागर

None selected तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित...

केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में 27–28 अक्टूबर को होगा ‘आइडियाज 4.0 – द इनोवेशन कार्निवल 2026’ का आयोजन

गुरुग्राम, 22 अक्टूबर 2026(ANURAG SHARMA) केआर मंगलम यूनिवर्सिटी, सोहना...