युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को महिला थाना एनआईटी ने किया गिरफ्तार

Date:

फरीदाबाद: डीसीपी एनआईटी अमित यशवर्धन के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए महिला थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर सविता की टीम ने दुष्कर्म के मुकदमे में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नौशाद सेक्टर-58 एरिया का रहने वाला है। आरोपी पीडिता के आस-पास ही रहता है। आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को 25 दिसम्बर को मौके देखकर अंजाम दिया था। आरोपी ने पीडिता के घर पर वारदात को अंजाम दिया था। पीडिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ महिला थाना एनआईटी में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला थाना प्रबंधक ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एएसआई संगीता, मुनेश और सिपाही राकेश की एक टीम नियुक्त की। पुलिस टीम ने आरोपी को अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से फिरोजपुर चौक सिकरोना से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने जनता को परेशानी और बिजली कर्मचारियों को आंदोलन के लिए किया मजबूर: रोहित नागर

None selected तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित...

केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में 27–28 अक्टूबर को होगा ‘आइडियाज 4.0 – द इनोवेशन कार्निवल 2026’ का आयोजन

गुरुग्राम, 22 अक्टूबर 2026(ANURAG SHARMA) केआर मंगलम यूनिवर्सिटी, सोहना...